श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस का खुलासा,खुलासे में क्या बोली दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली

नई दिल्ली से बी. न्यूज़ की रिपोर्ट

दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा मर्डर केस में साकेत अदालत में 24 जनवरी को 6000 पेज की चार्जशीट दाखिल की हैं| इस चार्जशीट में कई अहम् खुलासे किये गए हैं| साकेत कोर्ट में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करने के बाद प्रेस कांफ्रेस भी की है| जिससे कई महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई हैं|

दिल्ली पुलिस की ज्वाइंट सीपी मीनू चौधरी ने चार्जशीट फ़ाइल होने के बाद एक प्रेस कांफ्रेस भी आयोजित की हैं| इसमें उन्होंने बताया कि जिस दिन आरोपी आफताब ने श्रद्धा वाकर की हत्या की थी उसी दिन श्रद्धा अपने किसी दोस्त से मिलने गई थी| आरोपी आफताब श्रद्धा को किसी अन्य व्यक्ति से बात चीत नहीं करने देना चाहता था|

वो किसी तरह अन्य लोगों के साथ दोस्ती करने देने का इच्छुक नहीं था| ऐसे में आफताब ने श्रद्धा की गुस्से में हत्या कर दी| ज्वाइंट सीपी मीनू चौधरी ने बताया कि पहले श्रद्धा हत्याकांड में आईपीसी की धारा 302 भी जोड़ी गई थी|

चार्जशीट में ये भी हुआ शामिल

मिली खबर के अनुसार आपको बतादें कि दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में लिखा कि छतरपुर में पुलिस को श्रद्धा के शव के टुकड़े मिले थे| जांच में साइंटिफिक तरीके का उपयोग किया गया था| पुलिस ने सोशल मिडिया,GPS लोकेशन ट्रैक कर इसे भी सबूत के तौर पर शामिल किया हैं|

दिल्ली पुलिस ने इस चर्चित और हैरान कर देने वाली हत्याकांड में कुल 6000 पेजों की चार्जशीट दाखिल की हैं| इस चार्जशीट में लिखा गया कि श्रद्धा के मर्डर में किसी एक हथियार का उपयोग नहीं किया गया हैं| इस हत्या में कई प्रकार के हथियारों का उपयोग किया गया हैं| दिल्ली पुलिस जांच में कुछ हथियारों को बरामद भी किये हैं|

दिल्ली पुलिस ने 150 से अधिक लोगों के बयान भी दर्ज किये हैं| जिनका चार्जशीट में भी जिक्र किया गया हैं| जानकारी के मुताबिक़ आपको बतादें कि श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने पूरे 75 दिनो के बाद चार्जशीट दायर की हैं|

पुलिस ने इस मामले में आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट,पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट का भी जिक्र किया हैं| इन सभी टेस्ट के रिजल्ट आने के बाद ही चार्जशीट तैयार की गई हैं| इस मामले में अब साकेत कोर्ट 7 फ़रवरी को चार्जशीट पर संज्ञान लेगी|

ये हैं पूरा मामला

आफताब पूनावाला ने कथित तौर पर श्रद्धा वॉकर (27) का गला घोट दिया और श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े कर दिए जिसे उसने दक्षिणी दिल्ली के महरौली में अपने निवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा और फिर आधी रात को शहर भर में फेक दिया| श्रद्धा वाकर की कथित तौर पर मई में हत्या कर दी गई थी|

दोनों 2019 में एक डेंटिंग एप्प पर मिले और फिर मुंबई और अपने गृहनगर वसई में रहने के बाद दिल्ली आ गए| पुलिस ने बताया कि आफताब और श्रद्धा का घरेलु खर्च बेवफाई और अन्य मुद्दों पर झगड़ा हुआ और उनके रिश्ते तनावपूर्ण हो गए|

Leave a Comment