झारखण्ड
झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़
दुमका जिला के जामा प्रखंड के हरिनगोहाल में शनिवार को तिलकामांझी उर्फ जबरा पहाड़िया का आदमकद प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि जामा थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह, पहाड़िया समाज के नेता राजू पुजहर व चिकनियां पंचायत के मुखिया संतोष पुजहर ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अनावरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजु पुजहर ने कहा है कि अमर शहीद जावरा पहाड़िया उर्फ तिलकामांझी का जन्म 11 फरवरी 1750 ई. को तत्कालीन भागलपुर प्रमंडल के अंतर्गत सिंगारसी पहाड़ के गडगामा गांव वर्तमान में संथाल परगना प्रमंडल के गोड्डा जिला अन्तर्गत सुंदर पहाड़ी प्रखंड के गडगामा में हुआ था।
इनके बताये मार्ग पर चल कर ही अपने गांव, समाज के ऊपर हो रहे अत्याचार जुल्म को मिटा सकेंगे। उसके लिए पहाड़िया समाज को एकजुट होना आवश्यक है। समाज में व्याप्त कुरितियों को मिटाना है तो बच्चों को पढ़ाना आवश्यक है। जामा थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम की काफी सरहाना की और बताया कि लोगों के बीच जागरुकता का कार्य जारी रखा जाना चाहिये।
कार्यक्रम को संतोष पुजहर, इन्द्र कान्त यादव व चुटोवेदिया भाजपा मंडल अध्यक्ष मुन्ना यादव ने भी संबोधित किया। मौके पर शिवचरण मालतो, बैजनाथ पहड़िया, हेमलाल मुर्मू, मिलन मुर्मू, दिलीप साह, कपिल गृह, रामकुमार पाहड़िया, कौशल पुजहर, चम्पावती देवी, निरंजन दत सहित आसपास के ग्रामीण उपस्थित थे।