पट्टी
पट्टी तहसील से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट |
प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी तहसील में साइकिल से बाजार जा रहा किशोर दलदल में फंस कर गिर गया। खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ढकवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 नगर (मलदहिया) गाँव का कृष्णा पुत्र स्वर्गीय अमर बहादुर विश्वकर्मा 17 बृहस्पतिवार को सामान लेने साइकिल से ढकवा बाजार जा रहा था।
घर से सौ मीटर दूर सड़क पर दलदल था। जिसमें साइकिल फँस गई और वह गिर गया। बगल में जौनपुर जनपद के केवटली निवासी कमला खरवार का खेत है। उन्होंने अपने खेत के सुरक्षा के लिए चारों तरफ तार लगाया हुआ है।
किशोर कृष्णा के चाचा रामप्रसाद करीब 500 मीटर दूर से बाँस बल्ली के सहारे अपने घर तक बिजली की सप्लाई ले गए थे। जिसका तार टूट कर खेत में लगे सुरक्षा के लिए तार पर गिर गया। जिससे तार में करंट प्रवाहित था। किशोर गिरकर तार की चपेट में आने से करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
उसे इलाज के लिए जौनपुर जनपद के सिंगरामऊ ले गये जहां पर चिकित्सकों जांचों उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार की शाम 4:30 बजे परिजन शव लेकर घर लौट आए। किशोर का शव घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। किशोर के पिता की सात वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढकवा में कक्षा 8 का छात्र था।
कृष्ण अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। मां चंदिका, भाई धर्मेंद्र, सुनील, विनोद, बहन लक्ष्मी, गुड़िया, का रो-रो कर बुरा हाल रहा।मृतक के बडे भाई धर्मेन्द्र की सूचना पर आसपुर देवसरा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया ।एस ओ संतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।