बिजली कर्मियों की हड़ताल से बिगड़ी स्थिति 36 घंटे से अंधेरे में डूबा रहा गांव

झाँसी

झाँसी से कपिल कुमार की रिपोर्ट बी न्यूज

बिजली कर्मियों की शुरू हुई  हड़ताल से हाहाकार मचा है प्रदेश भर में बिजली कर्मियों की 72 घंटे की  हड़ताल चल रही है बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप पडी है  कस्बा सहित कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है|

बिजली की आपूर्ति ठप होने का असर आम जनजीवन पर पड़ा है गांव हो या शहर पूरी तरह से अंधेरे में डूब गए 2 दिनों से ठप पडी बिजली आपूर्ति चालू करने में जिला प्रशासन पूरी तरह से नाकाम नजर आया है|

 जिससे लोग खासे परेशान हैं| लोगों को पीने के  पानी  के लिए भारी परेशानी हो रही है| बिजली कर्मियों की हड़ताल से हजारों घरों की बत्ती गुल है लोगबाग पानी पीने के लिए मुहताज हो गए हैं|

वहीं व्यवस्था ठप हो जाने से लोगबाग मच्छरों के आतंक से रात रात भर नहीं सो पा रहे हैं लोगों ने जल्द से जल्द शासन प्रशासन से बिजली आपूर्ति चालू करने की मांग की|

Leave a Comment