नई दिल्ली
नई दिल्ली से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के अवसर पर कई सड़क मार्ग बंद दिए जाते हैं| या कुछ वक्त के लिए रूट्स डायवर्जन किया जाता हैं| इसके अतिरिक्त दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन(DMRC) की तरफ से भी ख़ास व्यवस्था की जाती हैं|
इस बार गणतंत्र दिवस पर परेड के अतिरिक्त लाल किले पर भारत पर्व भी आयोजित होने जा रहा हैं| ये पर्व 26 से 31 जनवरी तक चलेगा| इसके कारण भी कुछ रास्तों में परिवर्तन किया गया हैं| दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की हैं|
आज से बंद रहेंगे ये रुट
मिली खबर के अनुसार आपको बतादें कि गणतंत्र दिवस की परेड प्रातः 10:30 बजे विजय चौक से आरम्भ होगी तथा लाल किले की तरफ बढ़ेगी| ये परेड कर्तव्य पथ सी-हेक्सागॉन,सुभाष चंद्र बोस गोलचक्कर,तिलक मार्ग एवं लाल किले से होकर गुजरेगी|
इसके चलते एडवाइजरी में कहा गया कि बुधवार मतलब 25 जनवरी शाम 6 बजे से 26 जनवरी को परेड ख़त्म होने तक कर्तव्य पथ विजय चौक से इंडिया गेट तक किसी भी प्रकार के ट्रैफिक की इजाजत नहीं दी जायेगी| बुधवार को रात 10 बजे से 26 जनवरी को परेड समाप्त होने तक रफ़ी मार्ग,जनपथ,मान सिंह रोड और कर्तव्यपथ पर कोई क्रास-ट्रैफिक नहीं होगा|
26 जनवरी को ये रुट रहेंगे बंद
बृहस्पतिवार को सी-हेक्सागन-इंडिया गेट प्रातः 9.15 बजे परेड के तिलक मार्ग पार करने तक यातायात के लिए बंद रहेगा| बृहस्पतिवार को प्रातः 10.30 बजे तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफ़र मार्ग और सुभाष मार्ग दोनों दिशाओं से यातायात की इजाजत नहीं होगी| एडवाइजरी में कहा गया हैं कि परेड की आवाजाही के आधार पर ही क्रास-ट्रैफिक की इजाजत दी जायेगी|
वैकल्पिक रुट
एडवाइजरी में कहा गया हैं कि मंदिर मार्ग की तरफ जाने के लिए यात्री मदरसा,लोधी रोड टी-पॉइंट से अरबिंदो मार्ग,एम्स चौक,रिंग रोड,धौला कुआं,बन्दे मातरम् मार्ग,शंकर रोड से जा सकते हैं| दक्षिणी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री धौला कुंआ,बन्दे मातरम् मार्ग,पंचकुइआं रोड,कनाट प्लेस आउटर सर्कल,पहाड़ गंज की ओर चेम्सफोर्ड रोड या अजमेरी गेट की ओर मिंटो रोड एवं भवभूति मार्ग से जा सकते हैं|
पूर्वी दिल्ली से आइएसवीटी पुल,रानी झांसी फ्लाईओवर,झंडेवालान गोलचक्कर,डीबी गुप्ता रोड,शीला सिनेमा रोड,पहाड़ गंज ब्रिज होते हुए बुलेवार्ड रोड ले सकते हैं| और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुँच सकते हैं| दक्षिणी दिल्ली से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए रिंग रोड,आश्रम चौक,सराय काले खां,राजघाट,चौक यमुना बाजार,एसपी मुखर्जी मार्ग,छत्ता रेल एवं कौड़िया ब्रिज ले सकते हैं|
ये रुट है डायवर्ट
पर्यटन मंत्रालय भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत पर्व का आयोजन कर रहा हैं| ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार दिल्ली गेट,हनुमान मंदिर(यमुना बाजार),छत्ता रेल चौक,शान्ति वन,टी-पॉइंट सुभाष मार्ग और जीपीओ(कश्मीरी गेट)से ट्रैफिक डायवर्ट किया जायेगा|
वही नेताजी सुभाष मार्ग,निषाद राज मार्ग,लोथियाँ रोड (जीपीओ से छत्ता रेल चौक तक),श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग (हनुमान मंदिर से छत्ता रेल चौक तक) पर यातायात प्रतिबंध नियमन डायवर्जन लगाया जा सकता हैं|
मिली खबर के अनुसार आपको बतादें कि भारत पर्व के चलते 15 अगस्त पार्क व माधव दास पार्क में फ़ूड कोर्ट व हैंडीक्राफ्ट स्टाल भी लगाए जाएंगे| आम जनता के लिए 15 अगस्त पार्क एवं लाल किले पर झांकिया भी रखी जाएंगी तथा वीआईपी भी वहां आने वाले हैं| इसके अतिरिक्त डीएमआरसी द्वारा भी विशेष व्यवस्था की जा रही हैं|