आग लगने से हजारों बीघा गेहू की फसल जलकर हुआ ख़ाक |

झांसी

झांसी से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के झांसी में मोंठ तहसील के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दोपहर में आग ने खूब तांडव किया | गाँव देगुवा स्थित एक खेत में मशीन से गेंहू की फसल कटाई की जा रही है | इसी बीच इससे निकली चिंगारी से सूखी पड़ी फसल में आग लग गई | इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता आग ने एक के बाद एक रखी और कड़ी फसल को अपने आगोस में लेती चली गई |

किसानो ने अपने साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग चारो तरफ फ़ैल चुकी थी | जिससे आस पास का पूरा इलाक दहल उठा | किसानो ने बताया की गाँव बकुआ बुजुर्ग तक के खेतों में कटाई मशीन की चिंगारी से कड़ी फसल में आग लग गई | धीरे-धीरे आग बिकराल रूप धारण कर लिया | घटना की सूचना पर स्थानीय अधिकारियों एवं समान केंद्र को दी गई | तीन-चार किलोमीटर कड़ी फसल में आग लगने से किसानो की लाखों की क्षति हो गई |

सूचना मिलते ही झांसी गरौठा मोठ की अग्निशमन केंद्र की दमकल गाड़ियाँ घटना स्थल पर पहुच गई काफी मशक्कत के बाद आग पे काबू पाया गया | गाँव तालोड निवासी पंकज राजपूत ने बताया की कई हेक्टर के खेतों में कड़ी फसल में आग लग गई | किसानो की दिन रात खून पसीनो की कड़ी मेहनत की कमाई की कड़ी हुई फसल कटी हुई फसल जलकर ख़ाक हो गई |

मौके पर पहुचे एस पी आरए (ग्रामीण) गोपीनाथ सोनी,उपजिला अधिकारी मोंठ,थाना शाहजहांपुर पुलिस एवं तहसील स्तरीय अधिकारी मौके पर पहुच गए वही देर शाम तक आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था | आग लगने से फसल जलकर ख़ाक हो गई मोंठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरथरी मौजे में खड़ी कटी फसल में आग लगने से किसानो की भारी क्षति हो गई | ग्राम के राम शंकर,के.के.सर और गोलू वर्मा ने बताया की लगभग दस बीघा की क्षति हुई है |

सोलह किसानो की भस्म हुई फसल |

मोंठ तहसील में थ्रेसर की चिंगारी से निकली आग से दर्जन से ज्यादा किसानो की फसल को स्वाहा कर दिया | तहसील द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार 16 किसानो का नुकसान हुआ है | जली फसल में गेंहू लाही और एक ट्रैक्टर भी है | अचानक आग से 16 किसानो की कुल 9700 हेक्टेयर की फसल ख़ाक हो गई है |

मोंठ तहसीलदार की रिपोर्ट के मुत्ताबिक थ्रेसर से चिंगारी निकली और फसल आग से दहक उठी | उपजिलाधिकारी मोंठ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया की यहाँ खेतो में आग लग गई है | मौके पर दमकल गाड़ियाँ पहुच चुकी गई ग्रामीणों की प्रयास से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है | किसानो की जो भी फसलों की क्षति हुई है | उसकी सहायता दिलाने की कार्यवाई की जायेगी |

Leave a Comment