झारखंड
झारखंड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़
दुमका जिला के हँसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर पटराबांध (नोनीहाट ) के समीप कार और बाइक में टक्कर होने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया | घटना के विषय में बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक चंद्रदीप से नोनीहाट बाजार की ओर आ रहा था वहीं दुमका से हंसडीहा की और कार जा रहा था |
इसी क्रम मे पटराबांध के समीप बाइक सवार ने अपना नियंत्रण खो दिया और बाइक जा कार से टकराई और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए | बाइक सवार युवक हंसडीहा थाना क्षेत्र के मधुबन गाँव निवासी बताया जा रहा है और कार सवार दुमका निवासी बताया |
घटना की जानकारी जैसे ही हंसडीहा थाना को मिली हंसडीहा थाना से एएसआई वीरेंद्र उरांव अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे | घायल बाइक सवार को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल दुमका भेज दिया गया और कार और एक बाइक को अपने कब्जे में लिया |
वही दूसरी घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनीहाट-बासुकीनाथ मुख्य मार्ग पर सुखजोरा धोबय नदी पुल के समीप एक बाइक सवार दो युवक शराब के नशे में धुत रहने के कारण अपना बाइक को अत्यधिक रफ्तार में लेकर जरमुंडी से नोनीहाट बाजार की ओर आ रहे थे|
इसी क्रम में सुखजोरा नदी पुल के समीप बाइक सवार ने बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया और बाइक सड़क किनारे झाड़ी मे जाकर घुश गया, झाड़ी में घुसने बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए |
घटना की जानकारी जैसे ही हंसडीहा थाना को मिली, हंसडीहा थाना से थाना प्रभारी सुगना मुंडा घटनास्थल पर पहुंचे घायल बाइक सवार युवक को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक उपचार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी भेज दिया गया और बाइक को अपने कब्जे में ले लिए |