उत्तर प्रदेश में हुआ तीन मर्डर,दहसत में अलीगढ इलाका |

अलीगढ

अलीगढ से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में अलीगढ के टप्पल थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित नूरपुर गाँव में आरोपी ने एक व्यक्ति पर हमला किया और उसमे आग लगा दी | उसके बाद एक अन्य पर हमला किया | जिससे उसकी भी मौत हो गई | दो की हत्या करने के बाद आरोपी की भी मौत हो गई | एक गाँव में तीन तीन मौत के बाद मातम छा गया |

मिली खबर के अनुसार आपको बतादें की जिले में तीन मर्डर से सनसनी फ़ैल गई | यहाँ एक युवक खेत में काम कर रहे दो किसानो के सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दिया | इसके बाद दोनों शव को जलाने का प्रयास करने लगा | जैसे ही लोगो को इस बात का पता चला तो उनका गुस्सा फूट पड़ा |

लोगो ने आरोपी को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी | भीड़ ने आरोपी को पीट-पीट कर मार डाला | बताया जा रहा है की आरोपी मानसिक रूप से कमजोर था | इसकी सूचना थाने में दी गई मौके पर पहुचे एसएसपी संजीव सुमन और भारी पुलिस बल के साथ घटना की जांच में जुट गए | मामले को लेकर पुलिस के अधिकारी ने लोगो से बातचीत की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया |

अलीगढ के टप्पल थाना क्षेत्र के गाँव नूरपुर में बुधवार को तीन हत्याएं हुई इसमे मानसिक रूप से कमजोर बताये जाने वाले युवक ने पहले दो किसानो की हत्या कर दी | मानसिक रूप से कमजोर अज्ञात युवक ने सुबह के समय खेतो में रहा था | इस दौरान उसने खेतों में काम करने वाले किसानो पर हमला कर दिया |

जिसने भी देखा बताया की आरोपी ने पहले नूरपुर गाँव के लालाराम (50) पर हमला कर दिया | इसके बाद आरोपी ने अपने सारे कपडे निकाल दिए | और लालाराम के शव को जला दिया | इस दौरान आसपास के खेतों में काम करने वाले लोगों ने देख लिया और उसे रोकने की कोशिश करने लगे जब पास के किसान जफ़र (50) ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने जफ़र के सिर पर भी डंडा मारकर उसे घायल कर दिया |

सिर में गंभीर चोट लगने से जफ़र घायल हो गया | उसे फ़ौरन इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहा पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई | आरोपी खेतों में काम कर रही महिलाओं [पर भी हमला कर दिया | उसके बाद ग्रामीणों ने उसे पीट पीट कर मार डाला |

घटना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल शवों को कब्जे में लिया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | पुलिस के बड़े अधिकारी और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुच गई | और उन्हने फोरेंसिक साछ्य जुटाए | वही दो किसानो की हत्या करने वाले व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है |

पुलिस अधिकारी के अनुसार किसानो पर हमला करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर था | और इसी दौरान उसने एसा किया | लेकिन वह कहा का रहने वाला था | और उसने एसा क्यों किया | इस बात का पता अभीतक नहीं चल सका है | पुलिस मामले की सारी जानकारी जुटाने में लगी हुई है |

एसएसपी संजीव सुमन ने बताया की घटना के बाद उन्हने खुद मौके पर जाकर निरिक्षण किया है | आरोपी मानसिक रूप से कमजोर था और अज्ञात है | वह गाँव में कहा से आया है इसकी जानकारी किसी को नहीं है | जानकारी जुटाई जा रही है |

उन्होंने बताया की आरोपी ने पहले दो व्यक्तियों की हत्या की और फिर नग्न होकर उनके शव को जलाने का प्रयास किया | आरोपी ने गाँव में महिलाओं पर भी हमला कर दिया | जिसमे गुस्साए लोगों ने उसकी हत्या कर दी है | मामले की पूरी जांच कराई जा रही है | और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जायेगी |

Leave a Comment