यमुना एक्सप्रेस पर हुआ बड़ा हादसा,अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक की हुई दर्दनाक मौत |

मथुरा

मथुरा से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह में एक दर्दनाक हादसा हुआ| नोएडा की ओर जा रहे बाइक सवार युवको को पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया |

इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं| घायल युवक को पुलिस ने टोल एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए आगरा भेज दिया| मृतक आगरा और एटा के निवासी थे |

मिली खबर के अनुसार आपको बतादें की सुबह करीब 3.30 बजे बाइक सवार तीनो युवक आगरा से नोएडा किसी शादी में जा रहे थे| बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 127 के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी |

इससे बाइक सवार दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई| जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया| सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम व उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह भाटी में एक्सप्रेसवे टोल टीम की हेल्प से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए आगरा भेज दिया गया| उसके बाद पुलिस ने मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया|

Leave a Comment