अलीगढ़
अलीगढ़ से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक बार फिर लव जिहाद की घटना में नाम सामने आया हैं | मिली खबर के अनुसार आपको बतादें की अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली पूर्व छात्रा के साथ मुस्लिम लड़के द्वारा लव जिहाद करने का आरोप लगा हैं |
पीड़िता के पिता ने पुलिस को लव जिहाद की शिकायत करते हुए कहा कि यहीं से उसने एमए किया हैं | इसके बाद उसकी दिल्ली में जॉब लग गई थी | और अब वह दिल्ली से गायब हैं | आपको बतादें कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की एक पूर्व हिन्दू छात्रा अपने घर से लापता हो गई हैं |
लड़की दिल्ली में अपनी सहेली के साथ रहती थी | एक दिन जब उसके पिता ने उसे फोन किया तब उसने फ़ोन नहीं उठाया | जब बार-बार यही सिलसिला चलता रहा तो उसके पिता ने दिल्ली जाने का मन बना लिया और वह दिल्ली चले गए | जब उसके पिता दिल्ली में अपने बेटी के कमरे पे पहुंचे तो वह वहां नहीं थी |
तो उसकी सहेली से पुछा तो उसने बताया की वह अलीगढ़ के लिए निकल गई हैं | वही से पिता को अख्तर के बारे में पता चला | उसके बाद लड़की के पिता ने नजदीकी थाने में जाकर रिपोर्ट लिखवाया | बताया जाता हैं कि अख्तर विहार का रहने वाला हैं | और वो लड़की को लेकर वहीँ गया हैं |
लड़की के पिता ने ये भी दावा किया हैं कि उनके घर से 630000 रूपए के गहने और कैश भी गायब हैं | वही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है लेकिन अभी तक दोनों का कोई पता नहीं हो पाया हैं |