गोरखपुर
गोरखपुर से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट |
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गुलरिहा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है | वही उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा है | जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है |
घायल बदमाश के ऊपर 15 से ज्यादा अपराधिक मुक़दमे जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज है | गिरफ्तार अभियुक्त का नाम कारन डोम है | जो कैंट थाने से 10 हजार का इनामी और गैंगेस्टर भी है | उसका दूसरा साथी अर्जुन भी गुलरिहा थाने का वांछित अभियुक्त है |
मिली खबर के अनुसार आपको बतादे की सोमवार की रात जिले के गुलरिहा इलाके में बरगदही के पास 8.30 बजे पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी गैंगेस्टर करन पकड़ा गया | उसके पैर में गोली लगी है | उसका एक साथी फरार हो गया है | उसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है | करन गुलरिहा थाने में लूट और टप्पेबाजी के केश में वांछित था |
उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने दस हजार का इनाम रखा था इसपर कैंट थाने में गैंगेस्टर का केस दर्ज था | शहर के विभिन्न थानों में 12 से अधिक केस दर्ज है | एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया की बदमाश करन राजघाट थाना क्षेत्र में बसंतपुर बिजली पावर हाउस के पास रहता है | बर्तमान में वह देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र की मछली मंडी के पास स्थित अपने चाचा के घर रह रहा था | देवरिया से ही आकर वह जिले में टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देता था |
एसपी सिटी ने बताया की गुलरिहा इलाके में रात में वाहनों की चेकिंग चल रही थी | इस दौरान एक बाइक से दो लोग आते दिखे | पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया किया तो वह उन्हें चकमा देकर भाग निकले | पुलिस कर्मियों ने अगले चेकपोस्ट बरगदही की पुलिस को सूचना देकर अलर्ट और पीछा शुरू कर दिया |
बाइक सवार बदमाश बरगदाही चेक पोस्ट से पहले नहर वाले रोड पर मुड़कर भागने लगे | पुलिस कर्मियों ने पीछा कर घेराबंदी शुरू की तो बाइक पर बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी | पुलिस की जबावी कार्यावाही में उसके पैर में गोली लगी और वह मौके पर गिर गया |
वही बाइक चला रहा साथी फरार हो गया | पुलिस के अनुसार भागने वाले बदमाश की पहचान लूट और टप्पेबाजी के केस में करन के साथ वांछित उसके साथी लक्ष्मण के रूप में हुई है|