झारखण्ड
झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़
दुमका ज़िलें के रामगढ़ प्रखंड में ग्राम प्रधान की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में आदिवासी गुड़ैत, ग्राम प्रधान के वंशावली नियुक्ति के विरोध में सालखन मुर्मू के द्वारा दिए गए बयान से आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने पुतला दहन किया।
पुतला दहन कार्यक्रम को प्रखंड के ग्राम प्रधान अध्यक्ष इंग्लिश लाल मरांडी की अध्यक्षता में की गई। प्रखंड कार्यालय परिसर से ग्राम प्रधानों की रैली निकली ।रामगढ़ बाजार चौक पर सलखान मुरमू का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन करने का मुख्य कारण पूर्व सांसद सेंगेल अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू जो उड़ीसा के रहने वाले हैं। संथाल परगना के आदिवासियों के पारंपरिक व्यवस्था वंशानुगत ग्राम प्रधान की नियुक्ति के विरोध में वक्तव्य देने के कारण ग्राम प्रधान सहा लेखा होड़ ,जोग मांझी, नायकी, कुड़ाम नायकी के संयुक्त रूप से रैली निकाली गई।
रैली में मांझी थाना जाहेर थान संवर्धन समिति के प्रमंडलीय अध्यक्ष इंग्लिश लाल मरांडी बुधन टू डू विनोद लाइक पकलू मुर्मू मसाई मुर्मू आशा किस्कू मंडल सोरेन सोम हांसदा नेपाल मरांडी एवं सैकड़ोंग्राम प्रधान रैली में उपस्थित थे।