खेल-जगत
खेल जगत से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट |
पेरिस ओलम्पिक में आयोग्य घोषित होने के बाद स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने बड़ा फैसला लेते हुए संन्यास का एलान कर दिया है | विनेश ने भावुक पोस्ट शेयर करके अपने संन्यास की घोषणा की | मिली खबर के अनुसार आपको बतादे की ओलम्पिक के 12वें दिन फाइनल से पहले विनेश फोगाट को उनके बढे वजन के लिए आयोग्य घोषित कर दिया गया |
जिसके बाद उनकी गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद टूट गई | विनेश फोगाट पहली बार फाइनल में पहुची थी | और वह गोल्ड मेडल जीतने की दावेदार थी | विनेश फोगाट नया इतिहास रच सकती थी | विनेश फोगाट ने संन्यास का एलान करते हुए लिखा |
- माँ कुश्ती मुझसे जीत , मैं हार गई | मुझे माफ़ कर देना,तुम्हारा सपना और मेरी हिम्मत टूट गई , अब मुझमे और ताकत नहीं है |
मिली खबर के अनुसार आपको बतादे की जहाँ पर 50 किलोग्राम महिला रेसलिंग में विनेश फोगाट ने 11वें दिन तीन पहलवानों को हराकर ओलंपिक 2024 में अपनी जगह बनाई थी | इसके अगले ही दिन फाइनल मैच में वह 100 ग्राम ज्यादा पाई गई | जिसके चलते उनको डिसक्व़ालीफाई कर दिया गया | 29 साल की विनेश फोगाट ओलम्पिक के फाइनल में पहुचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान है |
किसी को उम्मीद नहीं थी की उनके कैरियर का इस तरह से दुखद अंत होगा | विनेश फोगाट के आयोग्य घोषित होने से जमकर बवाल मचा | अब उनके सन्यास लेने के बाद फैन्स को करार झटका लगा है | पेरिस ओलम्पिक में विनेश फोगाट को शानदार प्रदर्शन के लिए चैम्पियन करार दिया जा रहा है | वही उनके इस मामले की जांच की मांग भी की जा रही है |