भगवान हमारी सुनता क्यों नही हैं ?

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश से सुरेश पटेल की रिपोर्ट बी न्यूज

आइए जाने परमात्मा हमारी क्यों नही सुनता।

परमात्मा सुनता सबकी है जैसे आपके घर में,बाहर,इत्यादि जगहो पर यदि कोई आपका नाम लेकर के आपको आवाज़ देता है या पुकारता है तो आप मुड़कर के देखते है की नहीं वैसे ही परमात्मा को जब हम पुकारते है तो वो मुड़कर देखता है और बोलता भी है|

लेकिन उसकी आवाज़ अन्त:करण में ही सुनाई देती है। उसे सुनने के लिए अकाग्र होना पड़ेगा जैसे हमारी नशो में बह रहे रक्त इत्यादि को सुनने के लिए बहुत ही शांत वातावरण चाहिए होता है| वैसे परमात्मा को सुनने के लिए शांत मन चाहिए होता है।कई लोगों का प्रश्न ये रहता है की जी हम तो इतना पूजा पाठ अर्चना इत्यादि करते है| पर भगवान तो हमारी सुनता ही नही है? देखिए! कई वस्तुयें हमें समय के साथ प्राप्त होती है जैसे की आप ने कोई बीज बोया और सोचा की ये एक दो दिनो में ही हमें फल देना चालू कर दे तो ये कभी भी सम्भव नही है उसके लिए आपको कई वर्षों तक प्रतीक्षा करना पड़ेगा|

और बीच-बीच में उसकी देख रेख भी करनी होगी तब जाकर के वो एक दिन फल देगा।ऐसा ही हमें अपने जीवन को हमारे किए हुए कर्मों को समझना चाहिए। कई वस्तुओं को भगवान से प्राप्त करने के लिए हमें उसके योग्य बनना पड़ता है|

जैसे की आपको डॉक्टर कलेक्टर इत्यादि बनने के लिए उसकी योग्यता अपेक्षित होती है बिना योग्य बने आप ये नही बन सकते वैसे ही परमात्मा से कुछ प्राप्त करने के लिए उसके योग्य बनना पड़ेगा उनका कृपा पात्र बनना पड़ेगा तब जाकर के वो वस्तु हमें प्राप्त होगी जिसकी हमने परमात्मा से प्रार्थना की थी। तो अपने मन से ये भ्रम निकाल दे की परमात्मा हमारी नही सुनता।

Leave a Comment