झारखण्ड
झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़
दुमका ज़िलें के जामा थाना क्षेत्र के खंटगी पंचायत के अगोयाबांध गांव की रहने वाली महिला सरस्वती देवी गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बूरी तरह से घायल हो गयी। जिसकी मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दिये फर्द बयान में धीरेन पंडित ने बताया कि पत्नी सरस्वती देवी उम्र 35 वर्ष अगोयाबान्ध कैराबनी के बीच गाय चरा रही थी।
इसी बीच अगोयाबान्ध के अर्जुन मंडल ने बाइक जेएच 04एल 9385 से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल होकर वहीं गिर पड़ी। आसपास के लोगों द्वारा गाड़ी से अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी। जामा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया।
वहीं बाइक चालक अर्जुन मंडल भी घायल हो गये। घायल को इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा के लिए कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवा दी है।
वही दूसरी घटना जामा थाना क्षेत्र के दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर बारापलासी गांव के समीप मंगलवार को दो मोटरसाइकिल सवार की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं दो युवक आंशिक रूप से चोटिल हुए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेजा। घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र के ही सिरसानाथ गांव के रहने वाले पवन महाराणा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जामा थाना के एएसआई अनिल कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्यवाही की।