शासकीय महाविद्यालय में पिरामिल फाउंडेशन द्वारा शिक्षा व जल संरक्षण हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन |

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश से सुरेश पटेल की रिपोर्ट बी.न्यूज 

  • शासकीय महाविद्यालय जबेरा में पिरामिल फाउंडेशन द्वारा शिक्षा व जल संरक्षण हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन

पीरामल फाउंडेशन द्वारा शिक्षा व जल संरक्षण हेतु शासकीय महाविद्यालय जबेरा में जन अभियान परिषद के बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं की कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इसमें सीनियर प्रोग्राम लीडर प्रवीण मिश्रा, दीक्षा गुर्जर, अंशिता चौहान द्वारा बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण व शिक्षा के संबंध में जानकारी दी। श्री मिश्रा ने कहा पिरामिल फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, जल संरक्षण हेतु विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिला कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य द्वारा शिक्षा के लिए रीड एलांग एप्लीकेशन लॉन्च किया।

इसमें आठ भाषाओं में हम सीख सकते हैं हिंदी अंग्रेजी सहित आठ भाषाएं हैं जो शिक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो रही है। यह प्ले स्टोर पर उपलब्ध है जिसे हम यह से डाउनलोड कर उपयोग कर सकते हैं। हमारा लक्ष्य की 2026-2027 तक भारत को पूर्ण साक्षर बनाना है। उन्होंने जल की उपयोगिता बताते हुए जल के संरक्षण के उपाय बताएं। विश्व जल दिवस है, उज्जवल की उपयोगिता के बारे में सभी को पता होना चाहिए किस प्रकार हम जल को संरक्षित कर सकते हैं।

Leave a Comment