गोरखपुर
गोरखपुर से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
गोरखपुर के शाहपुर थाने में रविवार की सुबह बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं | जहा पर एक युवक ने गले के पास हंसुआ सटा का सुसाइड करने की धमकी गोरखपुर पुलिस को देने लगा | मिली खबर के अनुसार आपको बतादे की यह मामला एक युवक ने अपने ससुराल में कुछ रूपए उधार पर दिए थे |
कई बार माँगने पर ससुराल पक्ष से रूपए नहीं मिले | अंत में युवक ने ससुराल में उधार दिए रूपए न दिए जाने की शिकायत शाहपुर थाने में तहरीर दी और पुलिस से मदद की गुहार लगाईं थी | शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार इलाके में रविवार को एक युवक गले में हंसुआ लगाकर सड़क पर लेट गया |
और करीब दो घंटे तक सड़क पर उत्पात मचाता रहा | इस दौरान पिपराइच मार्ग पर लम्बा जाम लग गया | सूचना मिलने पर पहुची शाहपुर पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से युवक की सड़क पर से हटाया | तन जाकर जाम खुला | युवक का आरोप है कि उसने ससुराल में दिए उधार पैसे पाने के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाईं थी |
लेकिन पुलिस मदद के बजाय उल्टा उसे ही पीट कर उसका मोबाईल फोन छीन लिया | इसके बाद युवक गले में हंसुआ लगाकर सड़क पर लेट गया | खबर के अनुसार पिपरईच थाना क्षेत्र के जंगल धूसड ग्राम सभा के हैदरगंज टोला का रहने वाला अजय चौहान जनरेटर बनाता है | जंगल औराही गाँव में उसकी ससुराल है |
अजय का आरोप है की ससुराल वालों ने 6 महीने पहले उससे 1 लाख 50 हजार रूपए उधार के तौर पर लिए थे | इसके बाद वह जब रूपए वापस मांगने जाता ससुराल वाले उसकी पिटाई कर देते थे |उसकी पत्नी अपने बच्चे लेकर मायके चली गई हैं | इसके बाद ससुराल वाले से रूपए वापस पाने के लिए शनिवार की शाम डायल 112 पर फोन कर मदद की गुहार लगाईं |
अजय का आरोप है कि शिकायत पर पहुची पुलिस ने वापस रूपए दिलाने के बजाय उल्टा उसे ही पीटने लगी | उसने बताया की डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने उसका मोबाईल फोन छीन लिया इसके बाद आहत होकर वह रविवार को गोरखपुर पिपराइच मार्ग पर पप्पू कटरे के पास गले में हंसुआ लगाकर लेट गया |
इसके बाद वह चिल्लाकर बोलने लगा की उसका मोबाईल और पैसा नहीं मिलेगा तो वह आत्महत्या कर लेगा | अजय के हाईपावर ड्रामे के चलते गोरखपुर-पिपराइच मार्ग पर करीब 2 घंटे जाम लगा रहा | बाद में शाहपुर पुलिस ने उसे सड़क से हटाया तब जाकर जाम खुल सका | शाहपुर थाना प्रभारी जयंत सिंह ने बताया की मामले की जांच की जा रही हैं |