झारखण्ड
झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़
जामा थाना क्षेत्र के दुमका मसलिया मुख्य मार्ग के पंदनपहाड़ी गांव के पास रविवार को पुलिस ने युवक का शव अर्धनग्न अवस्था मे बरामद किया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शव की पहचान दुमका नगर थाना क्षेत्र के शिवपहाड़ मुहल्ले के कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। प्रभारी थाना प्रभारी रविशंकर सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर जख्म के निशान नहीं पाये गये हैं।
लेकिन उसके मुंह से खून निकला पाया गया है। मृतक का पेंट आधा खुला पाया गया था। पास में ही उसकी बाइक खड़ी पायी गयी। परिजनों ने बताया कि कृष्ण कुमार शनिवार को चुटोनाथ प्रसाद खाने गया था। जो लौटकर रात में घर नहीं पहुंचा था। और उसकी मोबाइल भी बंद पाया गया था।
सुबह खोजने के क्रम में पंदनपहाड़ी गांव के पास मैदान में उसकी बाइक खड़ी दिखी। पास जाने पर खेत में पेट के बल उसका शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मृतक के बड़े भाई राजेश कुमार ने बताया कि मुक्तिधाम में ठीकेदारी को लेकर किन्हीं लोगों से झंझट हुई थी।
शायद उन्ही लोगों ने घटने को अंजाम दिया है। वह किसी का नाम बताने से इनकार किया है। पुलिस अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गयी है।