समाज व नारी सेवा की नयी इबारत लिखता “ग्रीन महिला संगठन”(अ.राज)

कानपुर.देहात (सं.सू)आज ग्रीन महिला जागरूकता समिति के तत्वाधान में भोगनीपुर स्थित एस. डी. पब्लिक स्कूल के परिसर में संस्थान की अध्यक्षा
समाजसेविका शोभा पटेल द्वारा
लगभग 60 गरीब महिलाओंं

कंबल वितरण़ करते पदाधिकारी गण़ और
विकलांग जनो को कम्बल वितरित
किया गया। शोभा पटेल ने महिलाओ
को संबोधित करते हुए कहा कि
संस्था का उद्देश्य गरीब असहाय
महिलाओ के हित मे निरंतर कार्य
करना, और महिला शक्ति के तहत
महिलाओ को आत्मनिर्भर और
स्वावलंबन की दिशा में कार्य करना है। इस मौके पर संस्था की प्रमुख
पदाधिकारी गण, कोषाध्यक्ष नीतिका
पटेल, उपाध्यक्ष उमा गुप्ता, संयोजक
मंत्री संध्या सचान आदि उपस्थित थे।

संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती शोभा पटेल जी ने स्पष्ट रूप से कहा संगठन व वह स्वयं तन मन व धन से नारी व मजलूमों के हित मे कार्य करती रहेंगी।संगठन के विस्तार और समाजिक कार्यों मे गति लाने हेतु उन्होंने पूरे प्रदेश की सश्क्त महिलाओं से संगठन के साथ जुड़ने की अपील की।

ब्यूरो महेंद्र राज शुक्ला

1 thought on “समाज व नारी सेवा की नयी इबारत लिखता “ग्रीन महिला संगठन”(अ.राज)”

Leave a Reply to Er. Abhay Patel Cancel reply