7 दिन से गायब नवविवाहिता का बटपरवा नाले में उतराया शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सात दिन पहले पति ने दर्ज कराई थी गुमसुदगी की रिपोर्ट।

सात दिन पहले गायब हुई नव बिबाहिता का शव नाले में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।मृतका के माता पिता ने ससुराल वालों प हत्या का आरोप लगाया है।
मामला धनपतगंज थानान्तर्गत सेवरा गांव का है।गांव निवासिनी ललिता (28)पत्नी अशोक कुमार यादव सात दिन पहले अचानक घर से लापता हो गयी।खोजबीन के बाद भी महिला के न मिलने पर पति ने धनपतगंज थाने पर गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस के मामले की तह में पहुंचने से पहले गुरुवार को सायं राहगीरों को बटपरवा नाले में एक महिला का शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाले से शव निकलवाकर शव की शिनाख्त करवाई तो शव की पहचान सेवरा गांव निवासिनी ललिता पत्नी अशोक कुमार के रूप में हुई।इसी बीच घटना की सूचना किसी ने थाना धनपतगंज अंतर्गत सरैया भरथी के बदलापुर निवासी मृतका के मायकेवालों को दी।मौके पर पहुंचे मृतका के पिता राम अचल यादव ने बताया कि काफी दिनों से बिटिया ललिता को ससुराल में पति, व जेठानी रामलली दहेज के लिये प्रताड़ित करते थे।

एक सप्ताह पूर्व गायब मनीष की लाश गंगा नदी से पुलिस ने किया बरामद

यही नही19/20 की रात में मृतका ने मोबाइल पर मायके वालो को फोन पर बात कर हत्या की आशंका जताई थी। मायके वालों ने ससुराली जनो पर अपनी बिटिया की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।इस बाबत थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर बिधिक कार्यवाही की जा रही है।

2 thoughts on “7 दिन से गायब नवविवाहिता का बटपरवा नाले में उतराया शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप”

Leave a Reply to Anoop kumar tiwari Cancel reply